फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी कार, बंदी समेत छह पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में दबिश देकर वापस जा रही दिल्ली पुलिस कर्मियों की कार सोमवार को अहरौला थाना अंतर्गत फुलवरिया के पास 204 प्वाइंट पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार पांच पुलिस कर्मियों के साथ ही एक अभियुक्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अहरौला पुलिस ने सभी छह घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली के महिंद्रा थाने में दर्ज एक मुकदमे में जिले के सिधारी थाना अंतर्गत वभनैतिया गांव निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। उसके दो साथी फरार चल रहे थे। कोर्ट से धर्मेंद्र को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस की टीम रविवार को आजमगढ़ आई थी। उसकी निशानदेही पर फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कई जगहों पर दबिश भी दिया। सोमवार को दिल्ली पुलिस साथ लाए गए अभियुक्त को लेकर वापस दिल्ली जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फुलवरिया के पास 204 प्वाइंट पर तेज बरसात के दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार अभियुक्त धर्मेंद्र (28) के अलावा एसआई विकास कुमार (30), हेड कांस्टेबल दयाराम (38), विवेक (35), कांस्टेबल सनी (30) व विपुल (42) घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही यूपीडा की टीम के अलावा एंबुलेंस व अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अहरौला लाया गया। जहां डॉक्टरों प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें