फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनुपस्थित परीक्षक व प्रधान परीक्षकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन के तीसरे दिन यानी सोमवार को शिक्षकों की नाराजगी समाप्त हो ही गई। शिक्षक सभी केंद्रों पर मूल्यांकन करने पहुंचे। हांलाकि शिक्षकों की अनुपस्थिति अधिक देखने को मिली। इस बीच कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 मार्च से ही उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी थी लेकिन पहले दिन किसी भी केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं नहीं जांची गई। वहीं दूसरे रविवार दो केंद्रों पर कापियां जांची गई। जीजीआईसी में कुल एक लाख 36 हजार 483 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। जिसमें कुल 117286 कापियां प्राप्त हुई है। जिसमें सोमवार को कुल 7748कापियां मूल्यांकित हुई। अब तक कुल 7748 कापियां जांची गई। मूल्यांकन केंद्र पर कुल 471 परीक्षक लगाए गए है। जिसमें 222 उपस्थित व 249 अनुपस्थित रहे। वहीं कुल 50 प्रधान परीक्षक लगाए गए जिसमें 38 उपस्थित व 12 अनुपस्थित रहे। वहीं शिब्ली इंटर कालेज में एक लाख 48 हजार 847 कापियां आवंटित की गई। जिसमें एक लाख 34 हजार 558 कापियां प्राप्त हुआ है। जिसमें 10717 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हुई। 626 परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें 323 उपस्थित व 303 अनुपस्थित थे। वहीं 69 प्रधान परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें 49 उपस्थित व 20 अनुपस्थित थे। डीएवी इंटर कालेज में दो लाख 15 हजार 328 कापियां आवंटित की गई जिसमें एक लाख 98 हजार 253 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई। जिसमें सोमवार को 21167 कापियां जांची गई। यहां पर कुल 836 परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें 381 उपस्थित व 455 अनुपसिथत थे। वहीं 83 प्रधान परीक्षक लगाए थे जिसमें 15 उपस्थित व 68 अनुपस्थित थे। वहीं श्री लालसा राय इंटरमीडिएट कालेज में दो लाख 14 हजार 929 कापियां आवंटित की गई। जिसमें एक लाख 97 हजार 123 उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुई। यहां पर शिक्षकों ने सोमवार को 17728 कापियां का मूल्यांकन किया। अब तक 26918 कापियों जांची गई। इस केंद्र पर कुल 1016 परीक्षक लगाए गए थे। जिसमें 515 उपस्थित थे जबकि 501 अनुपस्थित रहे। वहीं 102 प्रधान परीक्षक लगाए गए थे जिसमें 77 उपस्थित व 25 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें