फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सेमरहा अंडरपास के पास शुक्रवार की रात चार पहिया वाहन ने निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे मेंं एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से परिवार में मातम छाया हुआ है। चकवारी गांव निवासी ओमकार यादव (26) शुक्रवार को अपने साथी संजय यादव (27) व अवधेश यादव (25) के साथ निमंत्रण में बाइक से गए थे। लौटते समय वह सेमरहा अंडरपास के पास पहुंचे तो बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ओमकार यादव की मौत हो गई। जबकि संजय यादव व अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगाें की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओमकार एक पुत्र एक पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें