फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 02 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर क्षेत्र के च्यूटही मोड़ पर मंगलवार की दोपहर ट्रक से पास लेने के चक्कर में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार वहीं पलट गई।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव के लोगों ने वहां ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग जाम लगा दिया। एसडीएम निजामाबाद के आश्वासन के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

गंभीरपुर थाने के सिंघड़ा गांव निवासी उमाकांत राम (24) पुत्र रामाश्रय इलाहाबाद में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा था। 24 नवंबर को उसकी छोटी बहन की शादी थी। जिसके लिए वह घर आया हुआ था।
विज्ञापन


 मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बाल कटवाने के लिए वह बाइक से गंभीरपुर बाजार जा रहा था। उमाकांत अपने साइड से जा रहा था। सामने से जौनपुर की तरफ से ट्रक और उसके पीछे फारचूनर कार आ रही थी।

कार चालक ने ट्रक से पास लेने के टक्कर में उमाकांत की बाइक में जोर की टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 आसपास के लोग उसे पास के एक डाक्टर के यहां ले गए जिसने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के बाद शव को सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने आजमगढ़- जौनपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। वे उस स्थान पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे।

जाम लगने की सूचना पर एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी मांग को स्वीकार करते हुए दोपहर 1.30 बजे से लगा जाम करीब साढ़े तीन घंटे बाद समाप्त कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें