फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल कैप्टन हैं और आगे भी रहेंगे

Wed, 25 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के कैप्टन हैं और आगे भी रहेंगे। यह विरोधियों की साजिश है, वे उन्हें छुट्टी पर जाने की हवा उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


उक्त बातें मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राना गोस्वामी ने डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। बोले, राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस आने वाले चुनाव मैदान में विरोधियों को शिकस्त करेगी।


श्री गोस्वामी मंगलवार की सुबह कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। मुलायम सिंह यादव के आजमगढ़ से सांसद बनने के बाद से यहां की कानून व्यवस्था और खराब हुई है।
विज्ञापन


बोले, विकास कार्य तो कुछ हुआ नहीं, लेकिन पार्टी ने ढिंढोरा जमकर पीटा। बोले आज भी किसान मर-मर कर जी रहा है, जिले में धान क्रय केंद्र का अभी तक न खुलना इस बात का उदाहरण है।


आज इस कमी के कारण किसान अपने अनाज को बिचौलियों के हाथों बेचने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हवाहवाई किला तैयार कर मोदी ने देश की जनतो को ठग लिया, वैसे ही गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बदहाल करने का काम किया है।

नाम लिए बगैर बोले पांच-पांच साल तक बारी-बारी से दो पार्टियां उत्तर प्रदेश पर शासन चलाई, लेकिन इस कार्यकाल में वो सिर्फ अपना भला की।

बोले, लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से हवा में उड़ रहे नरेंद्र मोदी की हकीकत जानकर जनता ने उन्हें दिल्ली में सबक सिखा दिया।

 ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकारी की दशा 2017 के विधानसभा चुनाव में होगी क्योंकि मोदी की भांति प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश की जनता और अधिवक्ताओं को कई तरह के सपने दिखाई थी,
विज्ञापन


जो पूरा नहीं कर सका। बोले भाजपा आज कुछ मीडिया के बदौलत जिंदा है। बोले मात्र ढाई वर्ष के अंदर होने वाले विधान सभा चुनाव में सपा को पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें