फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 783 वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की होगी क्षमता वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 783 वितरण ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इस पर 15.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे खासकर गर्मियों में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जिले के छह वितरण खंडों शहर, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर, मुबारकपुर और कप्तानगंज में करीब सात लाख बिजली उपभोक्ता हैं। विद्युत आपूर्ति के लिए विभिन्न क्षमता के 39 हजार से अधिक ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं, जिनमें 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों की संख्या सबसे अधिक है। समय के साथ उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण गर्मियों में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर जल जाते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा निगम ने सभी वितरण खंडों से बिजनेस प्लान में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव मांगा था। सभी वितरण खंडों से 783 ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे शासन से मंजूरी मिल चुकी है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि जिले में 783 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि करने के लिए चिन्हित कर प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की तरफ से मंजूरी मिल गई है। कुछ स्थानों पर कार्य भी शुरू हो चुका है। यह कार्य पूरा होने से लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें