फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लो वोल्टेज से राहत के लिए मंडल के 314 ट्रांसफॉर्मरों पर लगाए जाएंगे कैपिसीटर बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नए बिजनेस प्लान में मंडल के 314 वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर कैपिसीटर बैंक लगाए जाएंगे। इस पर 14.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर कैपिसीटर बैंक लग जाने से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। शासन स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में बिजली की डिमांड बढ़ने से ट्रांसफॉर्मरों पर अधिक लोड बढ़ जाता है। इससे उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हो जाते हैं। लो वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरण भी सही से नहीं चल पाते हैं।
नए बिजनेस प्लान में ऐसे ट्रांसफॉर्मरों को चिह्नित करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया था ताकि इस पर कैपिसीटर बैंक लगाने का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा सके।
विज्ञापन

मंडल में 314 वितरण ट्रांसफार्मरों पर कैपिसीटर बैंक लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा आजमगढ़ में लगेंगे। आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 101, द्वितीय सर्किल में 136 मऊ में 26 और बलिया में 51 वितरण ट्रांसफॉर्मरों पर कैपिसीटर बैंक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए बिजली निगम ने 14.62 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। कैपिसीटर बैंक लगने से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें