सगड़ी के अजमतगढ़ में कोराना काल में जान गवाने लोगों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि देते लोग?
- फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। वैश्विक महामारी कोरोना से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार की शाम को अजमतगढ़ में कैंडल मार्च निकाला गया। दो मिनट का मौन रख लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अजीत राय के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च शंकर जी तिराहा अजमतगढ़ से निकला जो गोगा साव भिखी साव शहीद प्रतिमा स्थल पहुंच संपन्न हुआ। इस दौरान दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला महासचिव युवा कांग्रेस प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सरकार की विफलताओं के वजह से लोगों ने अपने करीबियों को कोरोना काल के दौरान खो दिया। इस मौके पर आरिफ आजमी, लक्ष्मी नारायण साहू, आकाश यादव, मोहम्मद शोएब, अभिषेक पटवा, मोहम्मद नसीम, आनंद राजभर, उपेंद्र राजभर मौजूद रहे।