फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुंदर लिखावट पर भी परीक्षार्थियों को मिलेंगे नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान सुंदर लिखावट पर भी परीक्षार्थियों को नंबर दिए जाएंगे। प्रश्नोत्तरों का मूल्यांकन क्रमवार मार्किंग के जरिए किया जाएगा। मोबाइल के इस्तेमाल पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। हाईस्कूल के प्रत्येक परीक्षक प्रतिदिन 50 एवं इंटर के परीक्षक 45 कॉपियां चेक करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज व इंटरमीडिएट कालेज सठियांव को मूल्यांकन केंद्र घोषित किया गया है। चारों केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए गैर जनपदों से उत्तर पुस्तिकाएं आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हाईस्कूल के प्रत्येक परीक्षक प्रतिदिन 50 एवं इंटर के परीक्षक 45 कॉपियां चेक करेंगे। उत्तर पुस्तिका जांचने के बाद परीक्षकों को अपने हस्ताक्षर व परीक्षक संख्या अंकित करनी होगी। जिन कॉपियों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक या शून्य अंक दिए जाएंगे, उनका पुनर्मूल्यांकन उप प्रधान परीक्षक करेंगे। प्रभारी डीआईओएस मनोज मिश्रा ने बताया कि मूल्यांकन की तैयारियां तेजी से की जा रही है। परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। साथ ही उनको मूल्यांकन को लेकर नियम समझाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें