आजमगढ़। चौथे चरण के पांच ब्लाकों की जिला पंचायत सीटों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार से नामांकन का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान 18 जिला पंचायत सीटों के लिए 291 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बताते चलें कि तीन चरणों के लिए नामांकन का कार्य पूरा हो चुका है। पहले चरण के लिए शुक्रवार को मतदान का कार्य भी संपन्न हो गया। दूसरे चरण का मतदान 13 अक्टूबर और तीसरे चरण का 17 अक्टूबर को और चौथे चरण का मतदान 29 अक्टूबर को होगा।
दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। तीसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य कलेक्ट्रेट परिसर में जारी है। शनिवार को नामवापसी के बाद वैैध प्रत्याशियों की घोषणा और प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
शुक्रवार को ठेकमा विकास खंड की ठेकमा सीट से भूपेंद्र सिंह मुन्ना की पत्नी संध्या सिंह, सराय मोहन से डा. अनिल कुमार राय, गोमाडीह से जंग बहादुर यादव, सरायमोहन से यशवंत उफ शिब्ली सिंह, धर्मेंद्र सिंह पप्पू और गोमाडीह से यदुनाथ यादव आदि ने नामांकन पत्र भरा। शुक्रवार को दाखिल हुए नामांकन पत्रों में लालगंज विकास खंड की चार सीटों कैथी शंकरपुर में 12, देवगांव में 23, सिधौना से छह और बैरीडीह से नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। इस प्रकार चार सीटों के लिए नामांकन के पहले दिन 50 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। ठेकमा विकास खंड की चार सीटों के लिए कुल 68 नामांकन पत्र भरे गए। जिसमें गोमाडीह से 11, ठेकमा से 11, सरायमोहन से 28 और बरदह से 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। मेंहनगर विकास खंड की चार जिलापंचायत सीटों के लिए 60 नामांकन पत्र भरे गए। जिसमें कंहरिया से 18, बछवल से 14, गौरा से 13 और गोपालपुर से 15 लोगों ने नामांकन किया। पल्हना ब्लाक की दो सीटों पर पहले दिन 41 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें रानीपुर धरनीपुर सीट से 22 और लह़ुआं कला से 19 लोगों ने नामांकन किया। तरवां विकास खंड की चार सीटों से पहले दिन कुल 72 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें रासेपुर से 10, ऊंचहुवां से 26, तरवां से 14 और मेहनाजपुर से 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। चौथे चरण के नामांकन के पहले दिन 18 सीटों के लिए कुल 290 ने नामांकन पत्र भरा। अभी शनिवार को भी नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
इनसेट
445 बीडीसी पदों के लिए पहले दिन 1716 नामांकन
फोटो- 28
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। चौथे चरण के लिए 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार से विकास खंड कार्यालयों में नामांकन का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान पांच ब्लाकों की 445 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए पहले दिन कुल 1716 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
पल्हना संवाददाता के अनुसार विकास खंड की 56 सीटों के लिए 221लोगों ने नामांकन किया। जिसमें महिला 84 और पुरुषों की संख्या 137 रही। तरवां की 96 सीटों के लिए 330 नामांकन दाखिल हुए जिसमें महिला प्रत्याशी 128 और पुरुषों की संख्या 202 रही। गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार लालगंज की 101 सीटों के लिए 481नामांकन दाखिल हुए। जिसमें महिला प्रत्याशी 196 और पुरुष प्रत्याशी 285 रहे। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार विकास खंड की 92 सीटों के लिए कुल 343 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 138 और पुरुषों की संख्या 2015 रही। ठेकमा संवाददाता के अनुसार विकास खंड की 100 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए पहले दिन कुल 440 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें पुरुषों की संख्या 240 और महिलाओं की संख्या 200 सौ रही। इस प्रकार पांच विकास खंडों की 445 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए कुल 1716 नामांकन दाखिल हुए।