फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जांच में निकला कैंसर, कर दिया पथरी का ऑपरेशन, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी शीला देवी की जगरनाथ सराय में एक निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। अस्पताल संचालक ने पथरी बताकर ऑपरेशन किया, जबकि जांच में कैंसर का पता चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को मोहन राम की बहू शीला देवी को पेट दर्द की शिकायत पर जगरनाथ सराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल संचालक ने पथरी का हवाला देकर 12 हजार रुपये लिए और दूसरे डॉक्टर से ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद शीला की तबीयत बिगड़ने पर उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अस्पताल संचालक भाग गया।
परिवार ने शीला की जांच कराई तो पता चला कि उसे कैंसर था, न कि पथरी। इसके बाद उसे चक्रपानपुर पीजीआई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक सप्ताह बाद उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल, इसके संचालक और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें