फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नहरों की नहीं हुई सफाई, सिंचाई का संकट

विज्ञापन
फरिहा क्षेत्र की असीलपुर माइनर में गंदगी का अंबार।
विज्ञापन
जिले में नहरों से निकली शाखाओं की बदहाली के कारण रबी सीजन में टेल तक पानी पहुंचने में परेशानी होगी। शाखाओं की सिल्ट सफाई न होने और उनमें खरपतवार फैलने से सिंचाई के समय किसानों को समस्या होगी।
विज्ञापन

जिले में शारदा सहायक खंड 32 और खंड 23 की कुल 350 से अधिक शाखाएं हैं। इन शाखाओं के माध्यम से डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों की सिंचाई होती है। वर्तमान समय में रबी फसलों की बोआई चल रही है।
इसके बाद अगले माह से गेहूं, सरसों, मटर सहित अन्य फसलों की सिंचाई होगी। बृहस्पतिवार को जब पड़ताल की गई तो कई स्थानों पर नहरों की शाखाओं की सफाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन

लालगंज, ठेकमा और रानी की सराय मुख्य रजवाहा में सफाई का काम चल रहा था, जबकि शाखाओं में अभी भी घास-फूस उगे हुए हैं। क्षेत्र के किसान हरिकेश तिवारी, प्रहलाद, संतलाल, समीर पांडेय, सचिन यादव, विजय ने बताया कि सफाई न होने से हेड से टेल तक पानी पहुंचने में काफी परेशानी होगी और किसानों की सिंचाई प्रभावित होगी।
इनसेट
पानी नहीं होने से खेतों में नहीं लगा पा रहा पलेवा

वर्तमान समय में रबी की बोआई चल रही है, लेकिन नहरें सूखी हुई हैं। धान की कटाई के बाद गेहूं की बोआई के लिए खेतों में नमी होनी चाहिए। इसके लिए किसान धान की कटाई के बाद खेतों में पानी भरते हैं। फिर गेहूं की बोआई करते हैं, लेकिन नहरों में पानी नहीं है। इसके कारण जिन किसानों को बोआई करनी है वह निजी संसाधनों से खेतों में खेतों में पानी भरने को मजबूर हैं। वहीं, दूसरी तरफ सिंचाई विभाग अभी नहरों की सफाई करा रहा है।
00
फोटो संख्या- 17
स्थान-1
फरिहा। शारदा सहायक खंड-32 से निकली शाखा की सफाई न होने से उसमें झाड़ियां उग आई हैं। इससे क्षेत्र के असीलपुर, परसहा, नंदपुर, मैनपारपुर, गंधुवई, हुसामपुर बड़ागांव, पटेल नगर आदि गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। किसान जितेंद्र यादव, हरिकेश कुमार ने बताया कि इसमें कभी भी पानी नहीं पहुंचता। संवाद
00
फोटो संख्या- 18
स्थान-2
मेंहनगर। नहरों की सफाई न होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। खंड-23 की नहरों में जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। इससे नहरें जाम हो गई हैं और पानी का बहाव बाधित होगा। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंचेगा। नहरों की सफाई समय से नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में किसानों को निजी संसाधनों पर निर्भर होना पड़ेगा। संवाद
00
फोटो संख्या- 19
स्थान-3
अंबारी। फूलपुर रजबहा की सफाई न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि हथनौरा से आगे नहर धीरे-धीरे नाली का रूप लेती जा रही है। वर्तमान समय में किसान रबी की फसलों की बोआई और सिंचाई की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में नहर की समय से सफाई नहीं होने के कारण किसानों को खेतों तक पानी पहुंचने की चिंता सता रही है। संवाद
00 वर्जन
लालगंज, ठेकमा, बरदह आदि जगहों पर नहरों की सफाई का काम चल रहा है। अगले 10 दिसंबर तक चिह्नित नहरों की सिल्ट सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। -वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।

फरिहा क्षेत्र की असीलपुर माइनर में गंदगी का अंबार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें