फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑनलाइन मॉनीटरिंग में परीक्षा केंद्र पर कैमरा मिला बंद, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच चुके हैं। निर्देश हैं कि रात के समय केंद्रों का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को देखा जाए। वहीं केंद्रों के सीसीटीवी कैमरा चालू रहें, लेकिन शनिवार की शाम करीब पांच बजे प्रयागराज में बने कमांड कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग के समय कैमरा बंद रहा। इसे लेकर बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया प्रयागराज में बने कमांड कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। केंद्रों के कक्षों सहित स्ट्रांग रूम आदि को देखा जा रहा है। 24 फरवरी यानी शनिवार की शाम पांच बजे मॉनीटरिंग कक्ष से केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल की गई। इस दौरान परीक्षा केंद्र कोड संख्या 1287 में डीवीआर व सीसीटीवी ऑफलाइन होने के कारण विजिबल नहीं हैं। वहीं परीक्षा केंद्र का स्ट्रांग रूम पूर्व में ऑनलाइन विजिबल था लेकिन यूजरनेम व पासवर्ड बदलने के कारण विजिबल नहीं दिखा। स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता बहुत ही खराब होने के कारण विजिबिलिटी शून्य व असंतोषजनक मिली। स्ट्रांग रूम विजिबल हैं लेकिन कई कमियां मिली। इससे स्पष्ट है कि प्रश्नगत परीक्षा केंद्र के केंद्र-व्यवस्थापक का कार्य शासनादेश के विरूद्ध है। साथ ही परिषदीय परीक्षाओं के नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण कराने में गतिरोध उत्पन्न किये जाने की मंशा है। इसे लेकर केंद्र व्यवस्थापक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें