फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पारिवारिक कलह से क्षुब्ध था पति, फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 24 Feb 2024 10:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के जफरामऊ गांव का रहने वाला सूरज काफी दिनों परेशान था। उसकी पत्नी मोलनापुर नत्थनपुरपट्टी गांव स्थित अपने मायके से वापस नहीं आ रही थी। इसको लेकर आए दिन कलह भी होता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जफरामऊ गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक ने पत्नी के मायके से नहीं आने पर क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जफरामऊ गांव निवासी सूरज उर्फ दरोगा (25) पुत्र वीरेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह घर पर ही रहता था। सूरज की शादी दो वर्ष पूर्व मोलनापुर नत्थनपुरपट्टी गांव में हुई थी। उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। परिवार में आए दिन कलह हो रहा था, जिसके कारण पत्नी मायके से आने का नाम नहीं ले रही थी।

इस वजह से क्षुब्ध होकर सूरज ने गुरुवार की रात घर में लगी बल्ली के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। सूरज के पिता वीरेंद्र खेती-बारी करते हैं। उसका छोटा भाई राजू अलग रहता है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी किरण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पारिवारिक कलह की वजह से सूरज ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें