फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आए थे समझौता करने, नवजात की हुई मौत तो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के मेहियापार बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। नवजात सुरक्षित था। जिसे परिजन लेकर घर आ गए थे। शुक्रवार की रात संदिग्धावस्था में नवजात की भी मौत हो गई। बच्चे के पिता ने बच्चे की नानी यानी अपनी सास पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हसनाडीह गांव निवासिनी पुष्पा देवी की ऑपरेशन से डिलिवरी हुई और नवजात बच्चे का जन्म हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई थी। पति की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए निजी अस्पताल को सील कर दिया था। मृतका के पति शैलेंद्र कुमार का आरोप है कि शुक्रवार की रात उसकी सास सावित्री, ससुर इंद्रजीत व प्रकाश दो गाड़ियों से उसके घर आए। उनके साथ प्राइवेट अस्पताल संचालक भी थे। इन सभी ने शिकायत के मामले में समझौते का दबाव बनाया। उसने समझौता करने से इंकार कर दिया।
बच्चे के पिता शैलेंद्र के अनुसार घटनाक्रम के दौरान उसकी सास ने नवजात के संग जाने क्या किया कि उसके नाक व कान से खून आने लगा। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे सभी फरार हो गए। शैलेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में भी पुलिस ने फिलहाल मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन




नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में लिखित शिकायत मिली है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष, अहरौला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें