नगर कोतवाली क्षेत्र के बैठौली बाइपास मार्ग पर स्थित पगरा मोड़ पर मंगलवार शाम एक युवक को घर से बुला कर दो युवकों ने गोली मार कर हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को घायलावस्था में अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। नगर के हर्रा की चुंगी मुहल्ला निवासी करन यादव (22) मंगलवार को घर पर था। तभी मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बाइक लेकर बैठौली बाइपास मार्ग से पगरा मोड़ पर पहुंच गया। जहां पहले से दो युवक मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों युवकों ने करन को गोली मार दी। गोली करन के सीने में दाईं ओर लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसके घर पर सूचना देते हुए उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन में जुट गई।