फूलपुर। गुजरात में बाढ़ की विभीषका के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ड कर स्टेंशनों पर ट्रेनों को रोक कर अन्य ट्रेनों को क्रासिंग कराने से आजमगढ़ के रास्ते से होकर चलने वाली ट्रेने स्टेशनों पर देरी से पहुंच रही है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आजमगढ़ की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली से चलकर आजमगढ़ तक चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस डाउन (12226) आजमगढ़ नौ घंटा देरी से पहुंची। जिसके चलते आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियात अप (12225) आजमगढ़ से साढ़े पांच घंटा देरी से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर आजमगढ़ के रास्ते अहमदाबाद- जयनगर (04652 ) हमसफर एक्सप्रेस साढ़े सात घंटा विलंब से चल रही है। खुरासन रोड स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि बाढ़ के चलते ट्रेने विलंब से चल रही है।