फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कैबिनेट मंत्री ने समरसता रैली की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर जानकारी लेते एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह।
विज्ञापन
अहरौला। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा आयोजित समरसता रैली की तैयारियों का शनिवार को गहन निरीक्षण किया गया। जनता इंटर कॉलेज अहरौला के बाग में प्रस्तावित रैली स्थल पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रैली के रूट, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पार्टी पदाधिकारियों से अनुमानित भीड़ और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, एसडीएम मार्टीनगंज सुनील धनवंता और तहसीलदार बूढनपुर शैलेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गौड़ सहित अन्य पदाधिकारियों से तैयारियों के संबंध में बातचीत की।मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि रैली में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा और आजमगढ़ की दसों विधानसभा सीटों पर बदलाव का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्यसभा सांसद राजा अनंत राय, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह तथा शिवसेना (महाराष्ट्र) के शिंदे गुट के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित कई प्रमुख नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें