फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार पर अड़े रहे मनाने पर की वोटिंग

Sun, 05 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार भले ही काम बोलता है का दावा करती हो लेकिन विकास की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों की हालात दयनीय है। लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव में तीन किलोमीटर की जर्जर सड़क की मरम्मत दस वर्षों में भी नहीं कराए जाने को लेकर नाराज मोहम्मदपुर फेटी गांव के लोगों ने शनिवार को मतदान का बहिष्कार कर दिया। दो बजे एसडीएम के समझाने पर लोगों ने मतदान किया। इस गांव की बूथ संख्या 10 और 11 पर गांव के 1339 वोटर हैं जबकि सिर्फ 446 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


लालगंज के सपा विधायक बेचई सरोज के गांव सरायमोहन से मोहम्मदपुर फेटी की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। यहां कुल 1339 वोटर हैं। गांव में 60 प्रतिशत मुस्लिम, 20 प्रतिशत दलित शेष अन्य बिरादरी के लोग रहते हैं। गांव से निकलने वाला मुख्य मार्ग करीब तीन किलोमीटर तक खड़ंजा है। वह बीते 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क बनवाने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि यह सड़क बन जाने के बाद सरायमीर बाजार की दूरी आठ से नौ किलोमीटर कम हो जाती। सड़क न बनने से नाराज होकर लोगों ने शनिवार को मतदान का बहिष्कार करते हुए बैनर लगाकर गांव में इकट्ठा होकर बैठ गए।

मोहम्मदपुर फेटी के लोग गयासपुर गांव वालों को भी वोट देने से रोकने लगे। जानकारी होने पर एसडीएम मार्टीनगंज अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव वालों को समझाबुझाकर वोट डालने के लिए राजी किया। गांव में सुबह साढ़े 10 बजे तक पंद्रह वोट पड़े थे जबकि दोपहर दो बजे तक 50 वोट डाले गए थे। एसडीएम के समझाने के बाद लोग दो बजे से बूथ पर वोट डालने के लिए लोग कतार में खड़े हुए और मतदान खत्म होने तक कुल 446 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें