फिरोजपुर में सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के 11 लोग
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली टैक्सी स्टैंड पर शुक्रवार की शाम रोडवेज की अनियंत्रित बस की टक्कर से युवती की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के समय पिता-पुत्री दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर कर घर लौट रहे थे।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी राममिलन (65) की बेटी रीना (25) की शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद रीना विदा होकर अपनी ससुराल गई लेकिन उसके घरवाले दहेेज की प्रताड़ना देते हुए उसे घर से निकाल दिए थे। तभी से रीना अपने मायके में रह रही थी। राममिलन ने कई बार बेटी का घर बसाने के लिए गांववालों के साथ पंचायत की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को रीना अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय पहुंचकर पति सहित अन्य ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दाखिल किया।
शाम को पिता-पुत्री घर जाने के लिए साधन पकड़ने नरौली टैक्सी स्टैंड पर जा रहे थे। तभी उधर से गुजरी राप्ती नगर डिपो की अनियंत्रित बस ने पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। जब तक लोग घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि रीना की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सिधारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राममिलन के पास से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर घर वालों को सूचना दे दी गई है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।