फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलेट की साइलेंसर से ठांय-ठांय...डर रहे लोग, 10 माह में मात्र 15 मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर एक्शन

Fri, 28 Nov 2025 08:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: बुलेट की मोडिफाइड साइलेंसर की आवाज से राहगीर डर जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को इससे काफी दिक्कतें होती हैं। चलते-चलते गन फायर की तरह आवाज सुन हर कोई इधर-उधर देखने लगता है। यातायात माह में ऐसे वाहनों को न पकड़ा जाना, कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
बुलेट की मोडिफाइड साइलेंसर की आवाज दे रही तकलीफ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाते हैं। बाइक से पटाखे फोड़ते हैं। धमाके जैसी आवाज से लोग सहम जाते हैं। इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। कस्बे व गांवों के युवाओं में बढ़ता यह क्रेज खतरनाक है। बावजूद इसके 10 माह में सिर्फ 15 बुलेट के ही चालान किए गए हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि मोडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से बुजुर्ग और बच्चे सहम जाते हैं। इतनी आवाज होती है कि दोपहिया वाहन चालक कई बार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो जाते हैं। हालांकि, पुलिस चेकिंग लगाती है, लेकिन बावजूद इसके शरारती तत्व बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें