फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में मारपीट के दौरान चली गोली, एक घायल

Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विवाद - फोटो : आजमगढ़
विज्ञापन
मार्टीनगंज। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी दो लोगों के बीच काफी दिनों से चल रहे जमीनी विवाद का तहसीलदार और पुलिस द्वारा निस्तारण करने के बाद भी मंगलवार की रात दो पक्ष आपस मेें भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट के बाद गोली चल गई।
विज्ञापन


गोली लगने से एक पक्ष का युवक घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलने पर रात को मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से दो तमंचा बरामद हुआ। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कृष्ण बिहारी पुत्र दिलीप तिवारी और उसके पड़ोसी शिवम तिवारी के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चलता है। इसकी शिकायत मिलने पर तहसीलदार मार्टीनगंज और दीदारगंज थाने की पुलिस दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद विवाद का निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन


बावजूद इसके मंगलवार की रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गया। इस दौरान मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से गोली चलाई गई। जो कृष्णबिहारी के दाहिने कंधे में लग गई। गोली से घायल कृष्ण बिहारी मौके पर गिरकर तड़पने लगा।

परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। कृष्ण बिहारी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर घटना की सूचना मिलने पर रात को ही एसओ दीदारगंज दीनानाथ पांडेय मौके पर पहुंचे।

जहां कृष्ण बिहारी के पक्ष के लोगों ने पुलिस को दो तमंचा उपलब्ध कराया। उन लोगों का कहना था कि आरोपी इसी तमंचे को लेकर उनके परिवार को मारने आए थे। यह दोनों तमंचा आरोपियों का है। उधर दूसरे पक्ष के शिवम तिवारी और उमाकांत तिवारी रात को ही दीदारगंज थाने पहुंचे।

इन दोनों का आरोप है कि कृष्ण बिहारी के पक्ष के लोगों ने मारपीटकर उन्हें घायल कर दिया है। इन दोनों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि कृष्ण बिहार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों का पुलिस की अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें