फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : लाल डिग्गी पर गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 26 Dec 2024 08:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 बुलडोजर की गर्जना से पूरा इलाका थर्रा उठा। आजमगढ़ में रेहड़ी-पटरी वालों के अवैध कब्जे पर प्रशासनिक कार्रवाई कर उसे हटाने का कार्य किया गया। मौके पर एसडीएम सदर व पुलिस मौजूद रही।
 
विज्ञापन
बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका (नपा) ने शहर के लाल डिग्गी बंधे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत फुटपाथ पर कब्जे करने वालों को खदेड़ा गया। यहां पर बने फुटपाथ पर रेहड़ी व दुकानदारों ने कब्जा जमाया हुआ था। वहीं एक परिवार द्वारा सड़क पर ही अवैध कब्जा किया गया था जिसे नपा ने तोड़वा दिया। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजाम मिलेगी। 

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के लिए चेतावनी दी। चेतावनी के बाद भी किसी ने कब्जा नहीं हटाया तो नगर पालिका प्रशासन का बुलडोजर बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर गया और अतिक्रमण हटाने के अभियान में जुट गया।

मौके पर एसडीएम सदर/ज्वाइंटर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता ने शहर कोतवाल व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लाल डिग्गी पहुंचे। इस दौरान वहां एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर घर बनवाया गया था जिसे बुलडोजर ने तोड़कर गिराया। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र में भी दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप सरीखा माहौल बना रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें