फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 12 साल पुराने कब्जे पर चला बुलडोजर, जलभराव से राहत

विज्ञापन
मतलूबपुर गांव में जेसीबी से नाले के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाता प्रशासन। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। मतलूबपुर कस्बे में करीब 12 साल से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के कारण जलभराव और संक्रमण की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को सोमवार को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

एसडीएम बूढ़नपुर चंद्र प्रकाश सिंह के कड़े रुख के बाद प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध कब्जा ध्वस्त करा दिया। कब्जा हटते ही कई महीनों से जमा गंदा पानी तेजी से निकलने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और घरों पर लगाए गए ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर भी हटा दिए।
करीब 12 साल पहले नाली की जमीन पर एक व्यक्ति ने शौचालय और चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया था। इसके कारण जल निकासी बाधित हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि सामाजिक आयोजनों और बच्चों के विवाह तक में परेशानी आ रही थी। समस्या से आजिज आकर एक सप्ताह पहले कस्बे के 25 घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को मामला संज्ञान में आया। टीम गठित कर पुलिस प्रशासन की मदद से सोमवार को कार्रवाई शुरू हुई। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई से करीब 12 साल से लंबित मामला निस्तारित हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें