फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाजीपुर-गोलाघाट पुल के लिए बजट मंजूर, अधूरा काम जल्द होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद से गोरखपुर को जोड़ने के लिए हाजीपुर-गोलाघाट पुल का निर्माण हो रहा था। काम में देरी होने से इसका बजट बढ़ गया। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पुनरीक्षित बजट बनाकर शासन को भेजा था। हालही में शासन की ओर से इस बजट को मंजूरी मिल (जीओ जारी) गई है। जल्द ही यह जारी हो जाएगा। इससे कार्यदायी संस्था शेष कामों को पूरा करेगी।
विज्ञापन

नवंबर 2017 में 230.87 करोड़ की लागत से 1273.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू हुआ था। पुल के निर्माण पर 115 करोड़, 41 लाख और एप्रोच मार्ग के लिए 115 करोड़, 33 लाख का बजट बना था। पुल का निर्माण मार्च 2019 तक पूरा होना था। लेकिन, बजट की कमी से निर्माण रुक गया। कई सालों तक निर्माण रुकने के कारण पुल की लागत बढ़ गई तो कार्यदायी संस्था की ओर से 599.52 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। पुनरीक्षित बजट का प्रस्ताव भेजे हुए कई साल बीत गए, लेकिन शासन की ओर से इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी थी। काफी इंतजार के बाद आखिरकार शासन की ओर से इस पुनरीक्षित बजट का जीओ जारी कर दिया गया। अब कार्यदायी संस्था को शासन से बजट जारी होने का इंतजार है। बजट जारी हाेते ही पुल के अधूरे बचे 20 प्रतिशत निर्माण को पूरा किया जाएगा।
हाजीपुर-गोलाघाट पुल का निर्माण 80 प्रतिशत हो चुका है। 20 प्रतिशत कार्य शेष बचा है। इसके लिए शासन से पुनरीक्षित बजट की मांग की गई थी। इस बजट के प्रस्ताव पर शासन की ओर से जीओ जारी कर दिया गया है। अब धन जारी होते ही पुल का निर्माण अप्रैल से शुरू कराया जाएगा। -ज्ञानेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें