फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीटीसी छात्र का पंखे से लटका मिला शव, माता-पिता और भाई की मौत के बाद से घर पर रहता था अकेले

Thu, 27 May 2021 03:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यह मामला आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की घटना है। परिवार में उसकी बहनें बची हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी एक युवक का शव उसके घर में ही पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। शव की दशा देख कर परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
पकड़ी गांव निवासी मुकेश(27) पुत्र स्व. हरजू राम वर्षों से अपने घर पर अकेले ही रहता था। माता-पिता के साथ ही बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है तो वहीं दो बहने हैं जो अपने-अपने ससुराल रहती हैं। काफी दिन तक मुकेश अपने चाचा तूफानी राम के घर ग्राम रंगोली थाना जैतपुर (अंबेडकरनगर) रहा। वर्तमान में वह बीटीसी कर रहा था।

घर के अगले हिस्से में दो दुकान हैं, जिसमें से उसने एक किराये पर दे दी थी। बुधवार की रात वह एक शटर को गिरा कर घर के अंदर सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठा तो ग्रामीणों ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। अंदर से कोई सूचना नहीं मिली तो कुछ लोग शटर उठा कर अंदर देखने चले गए। अंदर पहुंचते ही लोगों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। तत्काल सूचना पुलिस के साथ ही उसकी बहनों को भी दी गई। पुलिस के साथ ही रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शव की दशा को देख कर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस ने कहा कि अभी कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। युवक ने किन कारंणों से फांसी लगाई है। इसकी जांच की जा रही है। लोगों के आरोप की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं हत्या कर तो शव नहीं पंखे से टांग दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें