फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलरियागंज। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार (35 वर्ष) निवासी बिंदवल, थाना बिलरियागंज पर बुधवार की रात साढ़े नौ बजे उनके घर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलरियागंज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। शैलेंद्र कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की पत्नी गीता देवी ने थाने में तहरीर देकर चार नामजद और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। तनाव काे देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें