सीडाट कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर धरना देते बीएसएनएल के कर्मचारी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बीएसएनएल एंप्लाइज यूनियन इकाई के आह्वान पर शुक्रवार को तैनाती आउटसोर्सिंग के माध्यम से ना किए जाने के मुद्दे को लेकर जिला सचिव आनंद कुमार सिंह, सहायक जिला सचिव पंचानन राय और संगठन मंत्री महेश राम ने दूरसंचार भवन परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरनास्थल पर महाप्रबंधक दूरसंचार पर कर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। मांग की कि सीएससी-01 को आउटसोर्सिंग ना किया जाए। यदि इन दोनों मांगों को महाप्रबंधक ने नहीं मानी तो बाध्य होकर 14 मई से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया।