सीडॉट परिसर में धरना देते बीएसएनएल कर्मचारी। श्रोत-संगठन
आजमगढ़। बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में वेतन संशोधन की मांग के लिए चल रहे तीन दिवसीय धरना दूसरा दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और दूरसंचार विभाग से लंबित वेतन समझौते पर शीघ्र निर्णय लेने तथा ‘अफोर्डेबिलिटी क्लॉज’ में आवश्यक छूट देकर वेतन संशोधन लागू करने की मांग की। अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष पंचानंद राय ने की। इस दौरान बीएसएनएल एंप्लॉई यूनियन के सहायक महासचिव आनंद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्षों से लंबित है। अब इसमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सहायक जिला सचिव विवेक विश्वकर्मा ने कहा कि कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके न्यायोचित अधिकारों की अनदेखी उचित नहीं है। संवाद