निजामाबाद के दत्तात्रेय धाम के पास श्मशान घाट पर बीएसएफ के जवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंति
- फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। मोहनाठ गांव निवासी बीएसएफ जवान की दो दिनों पूर्व जम्मू कश्मीर में बीमारी से मौत हो गई। बुधवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दत्तात्रेय धाम पर शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मोहनाठ गांव निवासी हरेंद्र बहादुर पांडेय (55) पुत्र स्व. राजेंद्र पांडेय बीएसएफ में जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में 49वीं बटालियन में थी। वे तीन भाइयों में बड़े थे। दो दिन पूर्व जम्मू में ही उनकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। बुधवार को बीएसएफ के जवानों की टीम उनका शव लेकर मोहनाठ गांव पहुंची। शव पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। शव का राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर दत्तात्रेय धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक एक पुत्र व तीन पुत्रियों के पिता था। एक पुत्री की शादी आगामी आठ दिसंबर को तय थी।
निजामाबाद के दत्तात्रेय धाम के पास श्मशान घाट पर बीएसएफ के जवान को अंतिम विदाई देते ग्रामीण और पर- फोटो : AZAMGARH