पवई थाना क्षेत्र के पतौना गांव के मोड़ पर बुधवार सुबह अनियंत्रित पिकअप ने साइकल से कॉलेज जा रही बीएससी के छात्रा को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
पवई थाने के फत्तनपुर गांव निवासी गरिमा (19) पुत्री योगेंद्र बीएससी भाग एक की छात्रा थी। वह अंबेडकर नगर जिले के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। बुधवार सुबह गरिमा साइकल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही पतौना गांव के पास स्थित घुमावदार मोड़ पर पहुंची, पीछे से आ रही अनियंत्रित पिअकप ने साइकल में टक्कर मार दी।
घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायल छात्रा को देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक गरिमा को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता, उसकी मौत हो गई। एसओ पवई सुहेल अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है।