फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के निलंबन और बहाली का खेल खत्म करें बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम राजेश कुमार ने कायाकल्प के तहत प्राथमिक स्कूलों में पेयजल, शौचालय, विद्यालयों का सुंदरीकरण आदि का कार्य ग्राम पंचायतों से कराने के निर्देश दिए। कही कि बीआईओ समन्वय बनाकर कार्यों को पूर्ण कराएं। साथ ही कहा कि विभाग में शिक्षकों के निलंबन व बहाली का खेल समाप्त करें। जो शिक्षक दोषी है और निलंबित हैं, उस पर कार्रवाई करें। एक जनवरी 2020 से जितने भी शिक्षकों को का निलंबन और बहाली हुआ है, उनकी सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा एप, दीक्षा ऐप में डाटा की कम फीडिंग पर नाराजगी व्यक्त की। एबीएसए ठेकमा, मुहम्मदपुर, बिलरियागंज से स्पष्टीकरण लेने के लिए बीएसए को निर्देश दिए। ड्रेस को मानक के अनुसार गुणवत्तापरक सिलवाएं। यह ड्रेस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से ही सिलवाया जाएं। एबीएसए को यह भी निर्देश दिये कि विद्यालयों में पानी और शौचालय की व्यवस्था हो। प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय और एबीएसए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें