उक्त लोग खेल मैदान में पहुंच कर उसके बच्चे को पकड़कर ले गए और बिजली के खंभे से उसको बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और पानी मांगने पर मुंह में मिर्च पाउडर डाला गया। इस दौरान लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे। बच्चे के चीखने-चिल्लाने पर भी किसी का दिल नहीं पसीजा।
तीन घंटे तक मोबाइल चोरी की आशंका में उसके बच्चे को प्रताड़ित करने के बाद छोड़ा गया। पहले इसकी शिकायत थाने पर की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने पर सुनवाई न होने पर शनिवार को पीड़ित बच्चे के पिता ने एसपी को पत्रक दिया। एसपी अनुराग आर्य ने घटना की गंभीरता को देखते निर्देश दिया तब बरदह थाना पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज किया।
पिता के अनुसार उसके बच्चे के कान का पर्दा फट गया है, जिससे खून बह आ रहा है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विवेचना में पुलिस जुटी है।