फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने की भाइयों की सुख, समृद्धि की कामना

Tue, 01 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
नगर के पुरानी कोतवाली स्थीत शिव मंदिर में भैया दूज की पूजा करती महिलायें।
विज्ञापन
 
विज्ञापन


जिले भर में मनाया गया भैय्या दूज अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। जिले में मंगलवार को बहनों ने भैय्यादूज का पर्व धूमधाम से मनाया। भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए बहनों ने व्रत रखा। घरों में कई तरह के पकवान बनाए गए थे। शहर के प्रत्येक मुहल्लों और गांवों में महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा कर भाइयों की सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

 भैयादूज पर्व को लेकर सुबह से ही बहनों में उत्साह दिखा। पर्व को लेकर बाजारों में लाई और विशेष रूप से चीनी की मटके, हाथी, घोड़ा के आकार में बनी मिठाइयों की खरीदारी की गई। रह बहनों ने पूजा के लिए भोर में ही गोबर एकत्र करने में जुट गई थीं। घरों में कई तरह के पकवान बनाए। घरों की साफ-सफाई की गई। नगर के एलवल, रैदोपुर, मातवरगंज, सिविल लाइंस, फराश टोला, अनंतपुरा, कटरा, पुरानी सब्जी मंडी, बदरका, सिधारी सहित सभी मुहल्लों में गोबर से विशेष स्थान पर पोताई के बाद पूजा स्थल पर जुटी बहनों ने श्रद्घा के साथ पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उधर गोवर्धन पूजा के अवसर पर कोठिया, कुर्थीपुर और  गढ़वल में मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने मेले में स्थापित श्रीगणेश, श्रीलक्ष्मी और सरस्वती जी के दर्शन कर पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अंबारी संवाददाता के अनुसार अंबारी, माहुल, गनवारा, मैगना, गोधना, बिलारमऊ,  खंजहापुर, हुब्बीगंज, पल्थी, दीदारगंज, पुष्पनगर, कुशलगांव आदि बाजारों में पर्व धूमधाम से मना। लालगंज संवाददाता के अनुसार भाईयों के मंगल कामना व लंबी उम्र के लिए बहनों ने व्रत रखा और दोपहर में विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें