फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रहे भाई, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दबंगों से परेशान दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी दो भाई न्याय के लिए थाने का चक्कर काट रहे हैँ। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि थाने पर शिकायत करने गए तो पुलिस ने भी भगा दिया। पीड़ित सुरेश प्रजापति तथा विमलेश प्रजापति पुत्रगण पलझू प्रजापति ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 15 मई को गांव के कुछ लोग हमारी जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। मना करने पर मनबढ़ नहीं माने और सुरेश प्रजापति को मारपीट कर घायल कर दिए। जब हम लोग थाने में न्याय की गुहार लगाने गए तो स्थानीय पुलिस ने थाना मुकदमा लिखने के बजाए हमें ही हवालात में डाल दिया और सुलह करने का दबाव बनाने लगे। सुलह न करने पर तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ितों ने कहा कि दबंग आए दिन तरह-तरह से प्रताड़ित करते हुए धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसपी से पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें