फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से टूटी आस तो पीएमओ से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। विकास खंड के बीबी पखनपुर गांव के अधिवक्ता अल्केश्वर सिंह ने गुरुवार को पीएम आफिस को पत्र भेजकर गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगायान्
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में कहा कि ग्राम सभा की जांच के लिए कई बार कमिश्नर, डीएम और डीपीआरओ को कई पत्र दिए जा चुके हैं। लेकिन अब तक जांच की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। जनवरी में डीएम के निर्देश पर तत्कालीन बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई थी। जांच टीम गांव में पहुंचकर शिकायतों की जांच की थी जिसमें कई शिकायतें सही पाई गई थी। लेकिन इसी बीच बीएसए निलंबित कर दिए गए और फिर जांच में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। ब्लॉक से जब भी मामले में आख्या मांगी जाती है तो ब्लाक के द्वारा हमेशा गलत आख्या लगाई जाती है। गांव में ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से अनियमितता कि गई है। दोबारा शिकायत करने पर डीएम के द्वारा जांच कमेटी बनाई गई लेकिन आज तक वह कमेटी गांव में नहीं पहुंची है।डीएम की ओर से कमेटी को दो बार अनुस्मारक पत्र भी जारी किया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने उक्त आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें