फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले पढ़ा रहे राष्ट्रवाद

विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते पूर्व अध्यक्ष हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिन लोगों ने देश की आजादी के समय अंग्रेजों की मुखबिरी की, जेल जाने पर माफी मांगी, ऐसे संगठन के लोग आज गरीबों, किसानों, मजदूरों, को राष्टवाद का पाठ पढ़ाकर अपना झंडा नहीं, देश की शान तिरंगा लेकर चल रहे है। इनका अपना झंडा नफरत और घृणा का प्रतीक है। भाजपा को पहले अपना डीएनए टेस्ट कराना चाहिए, उन्हे पता चल जाएगा कि वह भारत के मूल निवासी नहीं है। उक्त बातें सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की भाजपा ने आजादी के 70 सालों के बाद भयंकर आर्थिक मंदी के दौर में धकेल दिया। इनके शासनकाल में पूंजीपति माला-माल हो रहे है और देश के 80 प्रतिशत लोगों को शिक्षा, रोटी, कपड़ा, मकान, चिकित्सा, रोजगार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इन सभी समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने सीएए, एनआरसी, एनपीए के नाम पर गुमराह कर रही है। कहा कि गन्ना किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। बिचौलियों के कारण गन्ना किसानों को उनका लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही दुर्भाग्य की बात है कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गन्ना किसानों के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा। प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। जनपद में धारा 144 लागू है। भाजपा के कार्यक्रम हो सकते है लेकिन दूसरे दलों के कार्यक्रम को रोक दिया जाता है। यह अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर भाजपा की हकीकत के बारे में लोगों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें