शहर में गुरुवार को क्रिसमस का पर्व ईसाई समुदाय के लोगों ने श्रद्धा के साथ मनाया। नगर के गिरजाघर चौराहा स्थित चर्च में सुबह सैकड़ों लोगों ने ईश्वर की वंदना की। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर केक काट कर प्रसाद का वितरण किया गया। ग्रामीण इलाकों में भी क्रिसमय धूमधाम से मनाया गया।
प्रार्थना के बाद फादर प्रवीन सोंस ने क्रिसमस-डे और धर्म के महत्व को बताते हुए कहा कि आज ही के दिन प्रभु ने मनुष्य के रूप में जन्म लिया था। ईश्वर का जन्म मनुष्यों को सही मार्ग दिखाने के लिए हुआ।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के जरिए बच्चे, बड़ों ने भी महत्व को समझा-समझाया। लोगों ने एक स्वर में ‘ओ मसीहा आया जमीं पर’, ‘धन्य रात आशीष की’, ‘तेरा अभिषेख स्वर्ग के राजकुमार’ आदि गीत गाकर प्रभु ईशु को याद किया। एक स्वर से गूंजे भक्तिगीत से पूरा वातावरण प्रभुमय हो गया था।
क्रिसमस डे पर गुरुवार की सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोगों के घरों पर रिश्तेदारों और संबंधियों के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। त्यौहार का जश्न देर रात तक चलता रहा, कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। देर शाम को क्रिश्चयन समुदाय के लोग चर्च में एकत्र हुए।
मिशन परिसर में पादरी रमेश वर्मा के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर रमेश खंडेलिया, संतोष श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, मंजू, मुर्ख राम,सीमा सिंह आदि उपस्थित थी। अमिलो : सठियांव क्षेत्र के कोढ़वा स्थित बिलीवर्स चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कुमारी अंशु, सरोजनी, रेनू ने गीतों की प्रस्तुति की। लोगों ने केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। शशि प्रकाश सिंह, अविनाश यादव, सोम्मर राय, एमपी सिंह, देवदास सिंह, सूर्यनाथ यादव, हरिनाथ, शिव प्रसाद, मिथिलेश, अलगू, रामाश्रय, जीउत राम आदि उपस्थित थे।