अहरौला के विसईपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 ओवर हेड पर जर्जर पुल के निर्माण कराने को लेकर विरो?
- फोटो : AZAMGARH
अहरौला। तीन दर्जन गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को बिसईपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 ओवरहेड के क्षतिग्रस्त पुल पर विरोध प्रदर्शन किया। महा प्रधान हरिकेश यादव के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते में जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है 50 गांव के लोग अहरौला-कप्तानगंज मार्ग अवरुद्ध कर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल लोगों की जान पर बना हुआ है। 10 किमी दूरी अधिक जाने की अपेक्षा लोग इसी पुल पर अपनी जान हथेली पर लेकर गुजर रहे हैं। जबकि किसी भी समय यह पुल लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। जनहित को देखते हुए अतिशीघ्र इसे ध्वस्त करा कर और नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। बार-बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। यह पुल 1984 में युधिष्ठिरपट्टी और विसईपुर गांव के बीच बनाया गया था जो पूरी तरह से जर्जर हो गया है। पुल के इस पार गन्ना क्रय केंद्र बनाया गया है लेकिन इस पुल के जर्जर होने के कारण किसानों को 500 अधिक भाड़ा वाहन करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव, जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव प्रधान, संजय यादव, शक्ति सिंह, हरिश्चंद्र यादव, श्याम नारायण चौबे, लाल बिहारी प्रजापति, दिवाकर यादव, करूणेश सिंह, सुधाकर यादव, बजरंगी यादव, प्रभाकर चौबे आदि उपस्थित थे।