फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, असलहा लहराते हुए प्रधान को मारने की दी धमकी

विज्ञापन
मारपीट के दौरान असलहा लहराते हुए आरोपी।
विज्ञापन
दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, असलहा लहराते हुए प्रधान को मारने की दी धमकी
विज्ञापन

अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर रविवार सुबह करीब 10 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान को असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सठियांव के ग्राम प्रधान अमित राय ने बताया कि पूरी घटना पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई है। घटना के बाद ग्राम प्रधान अमित राय ने मुबारकपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चार पहिया वाहन के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक युवक के हाथ में तमंचा नजर आ रहा है, जबकि दूसरे युवक के सिर से खून बहता दिख रहा है। साथ ही पथराव और धमकी देने के दृश्य भी सामने आए हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। वहीं, थाना प्रभारी शशि मौलि पांडेय ने बताया कि विवाद प्रॉपर्टी डीलरों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था, जिसमें एक पक्ष ग्राम प्रधान है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें