निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिट्ठनपुर गांव में मार्ग पर नाली खोदकर पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान ईंट पत्थर चलेे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के मिट्ठनपुर गांव निवासी रेखा चौहान मार्ग पर नाली की पाइप लगा रही थीं। तभी दूसरे पक्ष से उर्मिला, द्रोपती और नवरंगी चौहान के परिवार की तरफ से रोका जा रहा था। पाइप लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चलें। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की महिलाओं को थाने लाई लेकिन दोनों पक्ष कुछ मानने को तैयार ही नहीं थे। पुलिस ने दोनों पक्ष से चार महिलाओं को 151 में चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मौके मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया गया। उन्होंने बताया कि जैसे पूर्व में स्थिति थी उसी तरह से रहेगी। राजस्व विभाग द्वारा निर्देशित किया जाएगा उसके बाद नाली का कोई कार्य होगा। तब तक दोनों पक्षों में कोई कार्य नहीं करेगा।