फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अवैध संबंधों के चलते हुई थी महिला की हत्या, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में दो दिनों सड़क किनारे हत्याकर फेके महिला के लाश मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की लाश शुक्रवार की रात तरवां थाना क्षेत्र के बनगांव के पास मुख्य मार्ग किनारे मिली थी। मृतका तरवां थाना क्षेत्र में ही नवर्सा पर रहती थी। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया था। मृतका की पुत्री ने तरवां थाने पर तहरीर दी थी।
पुलिस की विवेचना के दौरान शिवम सिंह व सुंदरम सिंह व राम प्रवेश सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने सोमवार को तीनों को बनगांव मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राम प्रवेश सिंह ने बताया कि उसका मृतका से संबंध था। जिसके चलते मेरी पत्नी ने 2011 में आत्महत्या तक कर ली थी। इसी की रंजिश में उसकी हत्या रामबचन सिंह के ट्यूबवेल पर की गई और शव को दूर ले जाकर फेंका गया। पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें