शहर के ब्रह्मस्थान स्थित श्री दुर्गा जी मंदिर में कोरोना के प्रकोप को शांत करने के लिए हवन पूजन क?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना वायरस के रोकथाम व कोरोना वायरस की समाप्ति के लिए मंगलवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने श्री दुर्गा जी मंदिर ब्रह्मस्थान में हवन पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना से पूरा विश्व परेशान हैं। अपने देश में भी इसका प्रवेश हो गया है। मानव ने प्रकृति से दूरी बनाई उसी का यह परिणाम है। आज हम लोग अपनी वैदिक परंपरा के अनुसार परा विज्ञान का सहारा लेते हुए भगवान तक लोगों की पीड़ा पहुंचाने और उससे बचाव के लिए हवन पूजन कर रहे हैं। जब जब सृष्टि और मानव मानव जाति पर अत्याचार हुआ है तब तब ईश्वरी शक्तियों ने जीव जगत का कल्याण किया है। आज के हवन पूजन के यजमान भारत रक्षा दल के कोर कमेटी के सदस्य कमलेश तिवारी रहे। पूजन मंत्रोचार पंडित योगेश तिवारी व महात्मा बालक दास ने किया। इस मौके पर उमेश सिंह, रवि प्रकाश, आशुतोष राय लाली, मनोज गुप्ता, प्रदीप, नरेंद्र राय, राजन अस्थाना, आलोक शर्मा, अनूप श्रीवास्तव, धर्मवीर, प्रदीप चौहान, बृजेश मिश्रा, गोपाल प्रसाद, धरमू, रमाकांत सिंह आदि उपस्थित थे।