फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सामान का बहिष्कार

Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
आजमगढ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाटघाट बाजार में चीनी सामान के विरोध में जुलूस निकालतीं छात्राएं। - फोटो : Chinese goods in the market.
विज्ञापन
िले में चीन के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को युवाओं और स्कूली बच्चों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार               को जुलूस निकाला और लोगों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का अनुरोध किया।
विज्ञापन



ओम शांति योग संस्थान लक्षिरामपुर और पूर्वांचल सैनिक कल्याण समिति ने चीन और पाकिस्तान के विरोध में जुलूस निकाला। बाद में कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर पाक का पुतला फूंका। इस अवसर पर शैलेश राय, नंदलाल यादव, रघुनाथ पांडेय, डा. एचएन पाठक, रघुनाथ पांडेय, जवाहर यादव, लालजी सिंह, प्रभुनाथ सिंह, प्रमोद सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

लाटघाट संवाददाता के अनुसार बाजार स्थित पं. रामनगीना महाविद्यालय के छात्रों ने बाजार से रैली निकाली। छात्र हाथों में चीनी सामानों के बहिष्कार के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। इस दौरान छात्रों ने युवाशक्ति की है ललकार चीनी सामानों का करें बहिष्कार, तन स्वदेशी मन स्वदेशी और यह जीवन स्वदेशी आदि के नारे लगाए।
विज्ञापन



इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विभूति नारायण पांडेय, प्रबंधक मनीष मिश्र, प्रमोद राय, सत्या दुबे, बृजेश, सरिता पाल, महेंद्र शुक्ला, गीता सिंह, रत्नेश, सुधा, महेंद्र राय आदि मौजूद रहे। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार तहबरपुर ब्लाक अंतर्गत चिल्ड्रेन चॉइस पब्लिक स्कूल नेवादा के बच्चों ने चीन निर्मित उपकरणों के विरोध में स्कूल के प्रबंधक अजय राय के नेतृत्व में जुलूस निकाला। 
जुलूस टीकापुर, तहबरपुर होते हुए नेवादा पहुंच संपन्न हुआ।


प्रधानाचार्य अंजना राय ने कहा कि दीपवली पर देश में बने झालर, पटाखों आदि का प्रयोग करें। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, संतोष शर्मा, केकेसिंह, कंचन पांडेय, सुनीता यादव, राकेश यादव, रिपू सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें