फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत घेरने को लगे तार में उतरे करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली के छोटी हरैया गांव में खेत की सुरक्षा को लेकर लगाए गए तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के कम्हेनपुर गांव निवासी मोनू निषाद (14) पुत्र धर्मेंद्र निषाद रविवार की भोर में घर से मछली मारने जाने की बात कह कर निकला। अभी वह शहर कोतवाली अंतर्गत छोटी हरैया गांव में एक व्यक्ति के खेत की बगल से गुजर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वह खेत में लगे फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए कटीले तार की चपेट में आ गया। खेत मालिक ने तार में करंट प्रवाहित कर रखा था जिसकी चपेट में आने से मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजन आक्रोशित हैं और उनका कहना है कि खेत की सुरक्षा के लिए खेत किनारे लगाए गये तार में करंट प्रवाहित करना गलत है। पूर्व में कई मवेशियों की इससे मौत हो चुकी है। इसके बाद भी दबंग खेत मालिक तार में करंट प्रवाहित कर देता है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था और उसकी एक बहन बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें