फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बालक को सांप ने डसा, झाड़फूंक में समय गंवाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवईत गांव में बृहस्पतिवार सुबह सर्पदंश से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजन बालक को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक के लिए गाजीपुर के अमवां स्थित सत्ती स्थान ले गए।
विज्ञापन

वहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। देवईत गांव निवासी सुनील कुमार का नौ वर्षीय पुत्र विनीत कुमार बुधवार रात चारपाई पर सोया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे सांप ने उसे डस लिया।
सर्पदंश के बाद विनीत जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पिता सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास करते, इससे पहले ही वह भाग गया। सुनील कुमार ने बताया कि सर्पदंश के बाद विनीत की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

इसके बावजूद उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने के लिए गाजीपुर के अमवां स्थित सत्ती स्थान ले जाया गया। वहां उसकी हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें