लालगंज रजबाहा पर तीन और टिकरगढ़ रजबाहा पर एक कलवर्टर (पुलिया) का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 137.97 लाख रुपये की लागत आएगी जिसमें 50 लाख रुपये शारदा सहायक खंड 23 को जारी कर दिए गए हैं। जिले में लगभग 56 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई 1892.64 किमी लंबी 384 नहरों से होती है। नहरों व रजबाहा से लोगों के आवागमन और पानी छोड़ने में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिया का निर्माण कराया गया है। लोगों की समस्या को देखते हुए लालगंज रजबाहा में 14.4 , 33.3 एवं 43.7 किलोमीटर तथा टिकरगढ़ राजवाहा के किमी 1.08 किलोमटीर पर बॉक्स कलवर्टर (पुलिया) के निर्माण कती स्वीकृत मिल गई है। लालगंज राजवाहा व टीकरगढ़ राजवाहा पर बाक्स कलवर्टर निर्माण की परियोजना की लागत 137.97 लाख की स्वीकृति मिल गी है। अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाक्स कलवर्टर बनाने के प्रस्ताव भेजे गया थे। इसकी स्वीकृति मिल गई है।