फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती से रोष, मात्र चार से सात घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बिजली कटौती अब लोगों का सुख, चैन छीन रही है। इन दिनों 24 घंटे में मात्र चार से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली का रोस्टर निर्धारित न होने से विद्युत विभाग की मनमानी से लोगों में आक्रोश है। मोहम्मदपुर सब स्टेशन से फरिहां क्षेत्र सहित कई गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है। लोगों के गुस्से का गुब्बार कब फूट पड़े कोई ठिकाना नहीं है। एक सप्ताह से 24 घंटे में केवल चार से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रोस्टर के अनुसार विद्युत विभाग आपूर्ति नहीं दे रहा। कब बिजली कटेगी और आएगी इसका कोई रोस्टर ही नहीं है। ग्रामीण इलाकों में दिन में कब बिजली चली जाएगी कुछ निश्चित नहीं है। पुजारी रमापति दास ने बताया कि शारदीय नवरात्र चल रहा है। उमस भरी गर्मी में जीवन बेहाल है। रात के समय बिजली तो नाम मात्र ही मिल रही है। इस संबंध में एसडीओ निजामाबाद मनोज वर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि कोयले की कमी के कारण ऊपर से ही बिजली की समस्या है विभाग जल्द से जल्द समस्या का समाधान करके उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें