फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: गैंगरेप पीड़िता को स्कूल आने से रोका, संचालक ने नाम काटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2019 10:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना इलाके में चार दिन पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा को विद्यालय संचालक ने स्कूल आने से रोक दिया है।  परिजनों की माने तो उसका नाम भी काट दिया गया है। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा से 3 दिन पहले गैंगरेप की घटना हुई थी। इस प्रकरण की जानकारी जब स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को हुई तो विद्यालय पहुंची छात्रा को उसने वापस कर दिया। 

साथ ही उससे आने वाले कुछ दिनों तक स्कूल ना आने की बात कही। बाद में परिजनों को जानकारी दी गई कि विद्यालय से उसका नाम काट दिया गया है। 

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रा का नाम विद्यालय से काटने की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। इससे स्कूल के अन्य छात्राओं पर बुरा असर पड़ेगा और स्कूल की इमेज पर नकारात्मक असर पड़ेगा, इसलिए नाम काटा गया है। 
विज्ञापन

परिजनों ने भी नाम काटने की पुष्टि की है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा वीके शर्मा ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है। ये बेहद आपत्तिजनक बात है। इसकी जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं छात्रा से तमंचे के बल पर नशीला लड्डू खिलाकर गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को सरायमीर थाने की पुलिस ने सोमवार को कौरागहनी नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली गई है। सोमवार को महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों का कहना था कि छात्रा का स्कूल से नाम नहीं काटा गया है बल्कि कुछ दिनों तक स्कूल न आने की बात कही गई थी।

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सिकंदर पुत्र हरिवंश और दूसरा ऋषि कपूर पुत्र फौजदार है। दोनों सरायमीर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय युवती कक्षा 11 में पढ़ती है। छात्रा के घर वालों का आरोप है कि 19 सितंबर की सुबह उसकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में सिकंदर और ऋषि कपूर बोलेरो से पहुंचे और छात्रा को अगवा कर लिया। 

सुनसान जगह पर बोलेरो खड़ी छात्रा को बंदूक के बल पर नशीला लड्डू खिलाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। एसपी ने बताया कि 22 सितंबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। 23 सितंबर को सरायमीर थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो बरामद कर ली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें