शहर स्थित एक दुकान साड़ियों की खरिदारी करतीं महिलाएं। संवाद
आज से सहालग शुरू हो जाएगा। शहर के बाजार में कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं बॉर्डर वाली साड़ी और वेलवेट लहंगे को ज्यादा पसंद कर रही हैं। शहर के चौक, तकिया, सिधारी, मुकेरीगंज आदि जगहों पर कपड़े की दुकानों पर रौनक छा गई है। कपड़ा कारोबारी गोल्डी रूंगटा ने बताया कि सहालग के मौके पर महिलाएं साड़ी की खूब खरीदारी कर रही हैं। महिलाएं सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी पसंद कर रही हैं। इस साड़ी की कीमत 1000 रुपये से लेकर 4000 रुपये है। यह साड़ी फेंडी सिल्क कपड़े में है। इसके अलावा सिल्क डिजाइनर साड़ी भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू है। अस्तर वाले सूट भी पसंद किए जा रहे हैं। इसकी कीमत 1000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक है। महिलाएं वेलवेट का लहंगा भी खूब खरीद रही हैं। लहंगे की कीमत 2000 रुपये से लेकर 30 हजार तक है। दुकानदार रमेश जायसवाल ने बताया कि सहालग को लेकर बच्चों के कपड़ों की भी खूब खरीदारी हो रही है। कोट- पेंट 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये, फ्रॉक 800 रुपये से 2000 रुपये, जींस टॉप 700 रुपये से 1500 रुपये, कैफरी सूट 700 रुपये से 1200, लांचा 1000 रुपये से 2000 रुपये में उपलब्ध है। दुकानों पर भीड़ को लेकर दुकानदार खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सहालग में अच्छा कारोबार की उम्मीद है।